फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Excitement in Nepal, lamps will be lit in Shri Janaki Temple Janakpur

Maharajganj News: नेपाल के जनकपुर में उत्साह, जानकी मंदिर में जलेंगे सवा लाख दीप

Tue, 16 Jan 2024 07:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jan 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
Excitement in Nepal, lamps will be lit in Shri Janaki Temple Janakpur
-हिंदू स्वयं सेवक और नेपाल हिंदू विश्व परिषद ने संभाली कमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। 22 जनवरी को अयोध्या में रामला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेपाल में भी उत्साह है। जनकपुर स्थित श्री जानकी मंदिर में सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद नेपाल और हिंदू स्वयं सेवक संघ नेपाल ने कमान संभाल ली है। पदाधिकारी नेपाल के सभी सात प्रांतों में जाकर हर मंदिर, हर हिंदू संगठन, नागरिकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।
कार्यक्रम में नेपाल के सभी छोटे-बड़े मंदिरों की सफाई, सजावट, दीपउत्सव, शोभा यात्रा, भजन कीर्तन होंगे। श्री जानकी मंदिर में सवा लाख दीप जलाने की तैयारी है। वहीं छोटे-बड़े कस्बों में भंडारे का आयोजन होगा। बजरंग दल नेपाल, शिवसेना नेपाल सहित तमाम हिंदू संगठन भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


सनातनी युवा परिवार भैरहवा के संयोजक बीएन गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। हर घर दीप जलाए जाएंगे। वहीं भैरहवा के हनुमान मंदिर में सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। हिंदू स्वयं सेवक संघ के रविकांत उपाध्याय ने कहा कि नेपाल के मंदिरों में 22 जनवरी को दीवाली मनाने की तैयारी नेपाल के साधु संत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed