फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Exam today, tight security arrangements

Maharajganj News: परीक्षा आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Exam today, tight security arrangements
महराजगंज। आज यूपी बोर्ड 2025 की कंपार्टमेंट परीक्षा मुख्यालय स्थित महराजगंज इंटर कॉलेज में होगी। शुक्रवार को परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापक डॉ. सुजीत चौधरी की मौजूदगी में सिटिंग प्लान का जायजा लिया। स्कूल के सीसीटीवी कैमरों को यूपी बोर्ड के कंट्रोल रूम से संबद्ध कर 24 घंटे पूर्व ऑनलाइन कर दिया गया। परीक्षा में 492 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2025 में किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। परीक्षा के लिए 492 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। केंद्र का जायजा लेने पहुंचे डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा बोर्ड की निगरानी में संपन्न होगी। सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन कर दिए गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 287 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पहली पाली साढ़े आठ बजे सुबह से साढ़े 11 बजे तक तो इंटर की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5 बजे तक होगी जिसमें 205 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पहली पाली के परीक्षार्थी सुबह 7:30 बजे बायोमेट्रिक जांच के बाद प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक कमरे में दो निरीक्षक, दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक और एक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed