फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Every movement in the college campus will be monitored

Maharajganj News: काॅलेज परिसर में प्रत्येक हलचल पर रखी जाएगी नजर

Mon, 17 Jul 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Every movement in the college campus will be monitored
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव ने कहा कि काॅलेज परिसर में प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से कैंपस की निगरानी की जाएगी। कैंपस में अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी, शांतिपूर्ण माहौल में शिक्षण कार्य चलेंगे। छात्र और छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। परिचय पत्र के साथ ही कैंपस में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव नियंता मंडल के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नियंता मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से तय किए गए कार्य योजना में यह निर्णय किया गया कि किसी भी छात्र या छात्रा की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा। छात्र छात्राओं को अपने परिचय पत्र के साथ कैंपस में प्रवेश करने के लिए न सिर्फ प्रेरित किया जाएगा, बल्कि इसे लागू किया जाएगा। नियंता मंडल प्रकोष्ठ के वूमेन प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं की समस्या को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उप मुख्य नियंता देवेंद्र कुमार, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ अशोक कुमार वर्मा, अखिल राय, अशोक कुमार, अपर्णा राठी, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed