फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Every day, the crocodile emerges from the pond and wanders through the paddy crops.

Maharajganj News: मगरमच्छ दिखाई देने से भयभीत हुए ग्रामीण

Thu, 29 Oct 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Every day, the crocodile emerges from the pond and wanders through the paddy crops.
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहड़वल में असलम के घर के पास एक पोखरी है जिसमें करीब एक माह पहले मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा था। अब वहीं विशाल मगरमच्छ अपना बसेरा बना लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग, तहसील प्रशासन व ग्राम प्रधान को दिया था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया। रोजाना मगरमच्छ पोखरी से निकल कर धान की फसलों में घूमता है। जिससे डर के मारे किसान अपने फसलों की कटाई करने नहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा कि इस बीच में मगरमच्छ एक बकरी और एक कुत्ते का शिकार कर चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण असलम, जोगिंदर वरुण, पत्थर चौधरी, शिवशंकर वरुण, नीलम शुक्ला, ध्रुवनारायण, बलवंत साहनी, सलीम, हरी यादव, रामचंद्र यादव, श्रवण कुमार वरुण ने आरोप लगाया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग और तहसील प्रशासन तथा ग्राम प्रधान को सूचना दिया गया। लेकिन एक माह बीत जाने बाद भी भी मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तरी चौक रेंज के फॉरेस्टर जितेंद्र कुमार गांव का कहना है कि पोखरी में बहुत ज्यादा कचरा है। जब तक कचरा साफ नहीं होगा तब तक आसानी मगरमच्छ को पकड़ नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed