फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after mild sunshine, the chill increased, schools closed

Maharajganj News: हल्की धूप के बाद भी बढ़ी ठिठुरन, स्कूल बंद

Mon, 12 Jan 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Even after mild sunshine, the chill increased, schools closed
महराजगंज। पिछले सप्ताह से ठिठुरन भरी सर्दी झेल रहे लोगों के लिए रविवार की सुबह राहत भरी रही। सुबह आठ बजे कोहरा नहीं था और धूप भी जल्दी निकल आई। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ की रफ्तार जरूर बढ़ती गई। धूप से अधिकतम तापमान जहां 20 तक पहुंचा वहीं न्यूनतम सात डिग्री पर ही ठिठका रहा।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन स्कूलों की छुट्टी कर दी है। लगातार ठंड में बढ़ोतरी के चलते 12 व 13 जनवरी दो दिन कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का आदेश बीएसए रिद्धि पांडेय ने जारी किया है। वहीं डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9 व 11 के लिए अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

लेकिन प्री बोर्ड परीक्षा के कारण 10 वीं व 12 वीं के लिए स्कूल खुले रहेंगे।
तीन जनवरी से ठिठुरन भरी सर्दी से जूझ रहे लोगों को रविवार को जल्दी धूप निकलने के कारण आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद जगी। कोहरा तो विगत दो दिन से नहीं था लेकिन बादलों ने धूप को रोक रखा था। रविवार बादल छंटे तो कुनकुनी धूप ने काफी राहत पहुंचाई। घर, आंगन व पार्क में लोग धूप सेंकते मिले। धूप में भी पछुआ की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा से अधिक रही लेकिन फिर भी लोग धूप के मोह में शाम तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क व बाजार धूप के कारण अवकाश का दिन होने के बाद भी गुलज़ार दिखे। लेकिन दिन डूबते ही कोहरे के ग्राफ में लगातार वृद्धि व पछुआ ने एक बार फिर ठिठुरन को मजबूत किया। मौसम विभाग का मानना है आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे की संभावना जताते हुए जिले को आरेंज अलर्ट के दायरे में रखकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed