फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after four days, no clue has been found about the missing part

Maharajganj News: चार दिन बाद भी लापता अंश का नहीं लगा सुराग

Thu, 04 Sep 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Even after four days, no clue has been found about the missing part
नौतनवा। कजरी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अंश उर्फ प्रिंस का पता लगाना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। चार दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की टीमें गांव में डेरा डाले हुए है। आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी फुटेज और जंगल की झाड़ियों में पुलिस बच्चे को ढूंढ रही है लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां संजू अपने बेटे को पाने के लिए बेचैन हैं किसी भी जांच अधिकारी के पहुंचते ही वह रोने लगी है।
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव कजरी टोला मुसहरन डीह से रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता अंकुर उर्फ प्रिंस का पता बुधवार को चौथे दिन भी पता नहीं चला। पुलिस आसपास के गांवों दशरथपुर, धोतियहवा, जंगल गुलरिहा आदि गांवों में जाकर सीसी फुटेज खंगाला लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। हालांकि संजू अग्रहरि के इशारे पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला। पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने बताया कि गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है उन्होंने जल्द ही खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed