फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after five years, the construction of Nauniya fire station is incomplete, notice issued to the working agency

Maharajganj News: पांच साल बाद भी नौनियां फायर स्टेशन का निर्माण अधूरा कार्यदायी संस्था को नोटिस

Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Even after five years, the construction of Nauniya fire station is incomplete, notice issued to the working agency
ठूठीबारी। क्षेत्र अंतर्गत पांच साल से नौनियां गांव में यूपी पुलिस आवास निगम लिमिटेड के निर्माण कार्य की गति देखकर कछुआ भी शरमा जाएगा। यह कार्यदायी संस्था यहां पिछले पांच साल से फायर स्टेशन बना रही है, जो अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन

बताया गया कि यूपी पुलिस आवास निगम को इस फायर स्टेशन को निर्मित करके 31 मार्च को ही हैंडओवर करना था, जबकि इसका निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। समय अवधि समाप्त होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा गया है। निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नौनियां में यूपी पुलिस आवास निगम लिमिटेड की ओर से करीब सात करोड़ की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण 2020 से हो रहा है, लेकिन कछुआ चाल से हो रहे निर्माण कार्य से यह अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

हरीनारायण, हैप्पी नायक, मुक्तिनाथ, सुरेंद्र कुमार, अवधेश प्रसाद, जीतनरायण, समसुल, फिरोज खान इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि ढाई साल में ही इसका निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन पांच साल बाद भी यह अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से अब तक फायर स्टेशन का शाइन बोर्ड नहीं लगा गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को यहां फायर स्टेशन बनने के साथ ही अन्य जानकारी भी नहीं हो पा रही है।
इस संबंध में जेई मनोज कुमार शुक्ला ने बताया की फायर स्टेशन 31 मार्च को विभाग को हैंडओवर होना था, मगर समय अवधि समाप्त हो जाने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया गया है।

उन्होंने बताया कि फायर स्टेशन के प्रशासनिक भवन तैयारी अंतिम चरण में है तथा टाइप ए में दो भवन तथा टाइप बी में 14 भवनों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed