फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after a long time, 400 cargo vehicles are not getting entry.

Maharajganj News: ज्यादा समय के बाद भी 400 मालवाहक वाहनों को नहीं मिल पा रही इंट्री

Wed, 17 Dec 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Even after a long time, 400 cargo vehicles are not getting entry.
नेपाल भंसार परिसर में सर्वर डाउन होने और गेट पर एंट्री को लेकर हो रही समस्या
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर बीते एक सप्ताह से मालवाहक ट्रकों का जाम भारतीय सीमा में लगा हुआ है। भारत और नेपाल दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त पहल पर सीमा दो घंटे के लिए अतिरिक्त खोली जा रही है, फिर भी प्रतिदिन 400 गाड़ियां नेपाल में प्रवेश नहीं कर पा रही है। जबकि पिछले वर्ष 600 से अधिक मालवाहक ट्रक नेपाल भेजे जा रहे थे। बताया गया है कि नेपाल समस्या परिसर में सर्वर डाउन होने और गेट पर एंट्री को लेकर समस्या हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को भी सोनौली से लेकर नौतनवा तक एक लेन पूरी तरह जाम रहा। इसके चलते नेपाल की कई फैक्ट्रियों का सामान बीते चार से पांच दिनों से फंसा हुआ है। कुछ फैक्ट्रियां तो कच्चे माल की कमी के कारण बंद होने की कगार पर हैं। जाम को कम करने के लिए स्थानीय प्रशासन रात 12 बजे तक बैरियर खोल कर गाड़ियों को नेपाल भेजने के प्रयास में है। बावजूद इसके सोमवार को भी 372 ट्रक ही नेपाल में प्रवेश पा सके। बताया गया है कि दिन में पर्यटक और छोटे वाहनों के नेपाल आने जाने के चलते मालवाहक ट्रकों को प्रवेश नही मिल पाता है। रात में सड़क खाली होने पर ही ट्रक नेपाल में प्रवेश कर पाते हैं। रात में नेपाल भंसार परिसर में सर्वर में गड़बड़ी और गेट में एंट्री को लेकर देर होती है। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि वाहनों के प्रवेश को लेकर नेपाली प्रशासन से वार्ता चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed