फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even a day before, there was a dispute between the two youths

Maharajganj News: एक दिन पहले भी दोनों युवकों में हुआ था विवाद

Wed, 11 Mar 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Even a day before, there was a dispute between the two youths
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी शिवम हत्याकांड में एक दिन पहले भी आरोपी और मृतक के बीच काफी कहासुनी हुई थी। आरोपी रिश्तेदार के यहां आया था, शादी थी इसलिए बैठकर आपस में समझौता कर लिए थे। लेकिन, उन्हें पता नहीं था कि आरोपी के मन में कुछ और ही चल रहा है मामला हत्या तक पहुंच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवम की पड़ोस के ही विनय वर्मा से अच्छी दोस्ती थी। शिवम की कपड़े की दुकान चलती है और विनय की भी की दुकान है। मृतक के भाई शुभम के मुताबिक विनय की बुधवार को शादी होनी है। उसमें उसके रिश्तेदार भी आए हैं। उसी में उसका एक रिश्तेदार जो उसके बुआ का लड़का है वह भी आया हुआ था। विनय और भाईया में लेनदेन चलता है।
विज्ञापन

विनय ने भाईया को कुछ रुपये रखने के लिए दिया था, जिस बात की उनके रिश्तेदार को जानकारी थी और जलन कर रहा था। शायद की इसी खुन्नस में उसने एक दिन पहले भी झगड़ा करने की कोशिश की, लेकिन उसे समझा दिया गया था। मंगलवार शाम को भाई कार लेकर घर से निकला था, अभी गांव के बाहर पहुंचा था कि पहले से पुलिया के पास खड़े आरोपी ने रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार रुकते ही उसने हाथ से मारा और शीशी टूट गया। जब भाईया ने कुछ बोला तो वह आक्रोशित हो गया और पास में रखे चाकू से गले पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर पर गिर पड़े। जबकि, वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी के बाद परिवार के लोग पहुंच तो वह तड़प रहा था।

मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि मौत हो चुकी है। खुन्नस में उसने भाई को मार दिया। मेडिकल कॉलेज में पहुंचे मृतक शिवम के भाई ने रोते हुए यह बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed