{"_id":"65172bb1cec3e8ad4d0ebd04","slug":"establish-self-employment-centers-in-every-block-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6765-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रत्येक ब्लॉक में स्वरोजगार केंद्र की स्थापना कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रत्येक ब्लॉक में स्वरोजगार केंद्र की स्थापना कराएं
विज्ञापन
स्वावलंबी भारत अभियान योजना के चेयरमैन ने विकास भवन सभागार में बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्रामीणों को रोजगारपरक बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक स्वरोजगार केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके खुल जाने से महिलाएं व पुरुष जहां आत्मनिर्भर बन सकेंगे, वहीं अपनी आय को भी सुधार लेंगे।
ये बातें शुक्रवार को विकास भवन सभागार में खंड विकास अधिकारियों व अन्य लोगों के साथ बैठक करते हुए स्वावलंबी भारत अभियान योजना के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने कही। उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार व स्वत: रोजगार को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाते हुए जल्द से जल्द इसकी स्थापना कराएं। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन की योजना शुरू की गई है, इससे लोगों को जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य होगा।
केंद्र पर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी रखी जाएगी तथा उसका लाभ पात्रता के आधार पर दिया जाएगा। परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि अगली बैठक से पहले कम से कम छह ब्लॉकों में इसकी स्थापना करा दी जाएगी। उपायुक्त श्रम रोजगार करूणाकर अदीब ने कहा कि अमृत सरोवर का निर्माण अंतिम चरण में है। मिनी स्टेडियम, खेल का मैदान आदि के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, शमा सिंह, श्वेता मिश्र, अमरनाथ पांडेय समेत अन्य खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत व विभिन्न योजनाओं से जुड़े जिला समन्वयक मौजूद रहे।