फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Environment clubs will be formed in all secondary schools

Maharajganj News: सभी माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे

Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Environment clubs will be formed in all secondary schools
महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में विद्यार्थियों की टीम बनाई जाएगी, जो पौधरोपण, जल संचयन तथा स्वच्छता के लिए कार्य करेगी। इसके लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा से कुछ विद्यार्थियों को चुनकर पर्यावरण मित्र बनाया जाएगा, जो अपने साथियों से मिलकर पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम चलाएंगे। इस संबंध में प्रत्येक शनिवार को पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के कार्य से युवाओं को जोड़ने की तैयारी है। इसकी शुरुआत माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों से की गई है, जिन्हें पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक शनिवार को गोष्ठी, संवाद, रैली, प्रतियोगिताएं आदि जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय तथा अपने घर के आसपास पौधरोपण और स्वच्छता के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे। विद्यालय में कंपोस्ट पिट बनाना, वाटिका तैयार करना आदि गतिविधियां भी होंगी। पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देते हुए विद्यालयों में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे, जिसमें शामिल विद्यार्थी विद्यालयों के साथ-साथ अपने घरों के आसपास पौधरोपण और स्वच्छत्ता जैसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे।उन्होंने बताया कि लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने वाली लघु कथाएं, प्रेरक प्रसंग, संक्षिप्त उद्बोधन, गीत आदि के जरिए जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed