{"_id":"65848a858ed6be707b01c994","slug":"entering-the-house-and-attacking-with-sticks-young-man-seriously-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-12172-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला, युवक गंभीर
Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खनुआ। नौतनवा के ग्राम सभा सेमरहवा टोला चराई में बुधवार देर रात बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस पर गांव के मनबढ़ों ने एक पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने नौतनवां थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
संतोष की तहरीर के अनुसार, कि बुधवार की शाम चार बजे बच्चों में आपसी झड़प हुई थी। इसको लेकर उनके बच्चों को मारा पीटा गया। जानकारी होने पर आरोपितों के घर उलाहना देने गया था। रात 10 बजे दर्जनों की संख्या में लोगों ने दरवाजे पर खड़े होकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गालियां देने लगे। जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो मनबढ़ अंदर घुस आए। लाठी-डंडे से पत्नी, माता व उन पर हमला कर दिया। इसमें वह बेहोश हो गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों को जुटने लगे। इसे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। अड्डा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।