फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Enraged at removal of encroachment, clashed with team

Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने पर भड़के, टीम से भिड़े

Mon, 04 Mar 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Enraged at removal of encroachment, clashed with team
निचलौल। बजही गांव में सोमवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। यह देख कब्जा करने वाले लोग आक्रोशित हो उठे और टीम से भिड़ गए। टीम ने मशक्कत के बाद अवैध कब्जा हटवाया और दोबारा कब्जा न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


अवैध अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम मुताबिक बजही निवासी सच्चितानंद की भूमि के कुछ हिस्सों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने झोपड़ी डालकर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। जिसे हटाने का प्रयास करने पर कब्जा करने वाले लोग आक्रोशित हो जाते थे। उसके बाद पीड़ित ने उक्त भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए न्यायालय में वाद दाखिल कर गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर जेसीबी की मदद से कब्जे को हटवा दी गई है। इतना ही नहीं उक्त भूमि पर दोबारा कब्जा न करने के लिए जिम्मेदार को नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण किसी दशा में नहीं होने दी जाएगी। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया गया। चेतावनी दी गई है कि अगर फिर अतिक्रमण हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed