फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Engine of Durg Express failed, goods train was dispatched using engine.

Maharajganj News: दुर्ग एक्सप्रेस का इंजन फेल, मालगाड़ी का इंजन लगाकर की गई रवाना

Sat, 08 Jun 2024 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Engine of Durg Express failed, goods train was dispatched using engine.
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को फेल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही रेल प्रशासन ने मालगाड़ी का इंजन भेजा। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। लक्ष्मीपुर स्टेशन पर यात्री गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा रेलवे स्टेशन से दुर्ग के लिए चलती है। ट्रेन नौतनवा स्टेशन से चलकर गोरखपुर बस्ती, मनिकापुर, कटरा, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज होकर दुर्ग जाती है। शनिवार को 18206 दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा रेलवे स्टेशन से सुबह 9 प्रस्थान की और 9:25 पर लक्ष्मीपुर स्टेशन पर पहुंची, जहां उसका इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी जब ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो इसकी जानकारी रेल प्रशासन को दी गई। उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान रहे। रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नौतनवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजा गया और लगभग डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि दुर्ग एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था, जिसकी वजह से हुई है। नौतनवा से मालगाड़ी का इंजन भेजा गया उसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। यात्रियों को समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed