{"_id":"6a97346a41e1645c68097c8b","slug":"encroachments-removed-from-jaihind-square-for-the-second-consecutive-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184362-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जयहिंद चौराहा से दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जयहिंद चौराहा से दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्थानीय कस्बे में चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को जयहिंद चौराहा से अस्पताल तिराहा, चांदनी चौक, खाद मंडी, जायसवाल मोहल्ला होते हुए जलकल कार्यालय तक यह अभियान चला।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में बुलडोजर चलाकर नाली पर किए गए अतिक्रमण को तोड़-फोड़कर हटा दिया गया। वहीं कस्बे के मुख्य बाजार में चलाए गए इस अभियान से घंटों अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने कहा कि यह अभियान एक दिन या एक सप्ताह में खत्म होने वाला नहीं है। अब यह निरंतर चलता रहेगा। अतिक्रमण को जल्द से जल्द स्वतः हटा लें, अन्यथा बुलडोजर से हटाने पर क्षति का सामना करना पड़ेगा और जुर्माने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।