{"_id":"6a500ff1f83bf957680ce133","slug":"encroachment-removed-from-pond-land-in-semra-maharaj-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-180867-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेमरा महराज में पोखरी की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेमरा महराज में पोखरी की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के सेमरा महराज में पोखरी की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को हटवा दिया। साथ ही जमीन पर बने पक्के मकान को एक सप्ताह के भीतर हटाने की हिदायत दी।
फरेंदा विकास खंड के सेमरा महराज गांव के पोखरी पर चार लोगों ने कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण कर और मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया था। गांव के कुछ लोगों ने मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन से किया था। संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता अरविंद उपाध्याय ने हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।
तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा के साथ पुरंदरपुर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने पोखरे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। साथ ही पक्का निर्माण को एक सप्ताह के भीतर हटाने के लिए हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के जमीन पर कहीं भी अतिक्रमण की शिकायत मिलती है ताे कार्रवाई की जाती है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार, सचिव वेद प्रकाश मोदन वाल, राजस्व निरीक्षक अविनाश कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।