{"_id":"6573702aac531667b101df34","slug":"encroachment-removed-from-farenda-road-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11246-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा रोड से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा रोड से हटाया गया अतिक्रमण
Sat, 09 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई बैंक के पास नाली पर हुए अतिक्रमण को हटवाती नपा टीम।
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सक्सेना चौक से लेकर सिंचाई विभाग कालोनी तक शुक्रवार को अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाया गया। सभी को चेतावनी जारी की गई है कि यदि आगे भी ऐसा पाया गया तो उनके विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका परिषद की ओर से नए बोर्ड के गठन के बाद अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाने की पहल की गई थी। सक्सेना चौक से सिंचाई कालोनी तक हटाते हुए उसे खाली कराया गया था। बाद में ध्यान न दिए जाने से फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। एक बार फिर शुक्रवार को नगर पालिका के कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की दिशा में पहल की। अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, बैकुंठनाथ यादव, लालबहादुर समेत अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे। संवाद