फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Encroachment on track, traffic system derailed

Maharajganj News: पटरी पर अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था बेपटरी

Tue, 20 Feb 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on track, traffic system derailed
सदर कोतवाली के पास सर्विस लेन के खड़ी गाड़ियां
महराजगंज। अभियान चलने के बाद भी शहर पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है। पटरी पर अतिक्रमण होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। पटरी पर दुकानदारों का कब्जा रहता है। ऐसे में लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। मजे की बात तो यह है कि जहां नो पार्किंग का बोर्ड लगा है वहां पर भी लोग वाहन पार्क कर देते हैं, लेकिन इसपर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ती है।
विज्ञापन

शहर के सक्सेना चौक से बस स्टेशन तक कहीं भी वाहन खड़े कर लोग इधर-उधर चले जाते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानों को पटरियों तक बढ़ा लिया है। इसके आगे फल व सब्जी वाले ठेला लगाकर पटरियों पर पूरी तरह से अतिक्रमण कर ले रहे हैं। इसके चलते जहां लोग सड़क पर पैदल चलने को विवश हैं। वहीं बाजार में खरीदारी के वाहनों से आने वाले लोग पटरियों पर अतिक्रमण के चलते वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं। यही हाल फरेंदा रोड का भी है। पार्किंग की व्यवस्था न होने और सर्विस लेन पर दुकानें सजने, दो और चार पहिया वाहनों को खड़ा होने से अक्सर जाम की स्थिति रहती है। जिला अस्पताल के पास सड़क पर वाहन खड़ा करने से सर्विस लेन पतला हो जाता है, जिससे रोजाना जाम लग जाता है।
विज्ञापन

नगर के गुलाब चौधरी का कहना है कि पटरियों पर अतिक्रमण के चलते वहां गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं रहती, बाजार में दुकानों पर सामान खरीदने आने वाले ग्राहक सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं, इससे सड़क सकरी हो जाती है। सिकंदर ने कहा कि छुट्टी के दिन ही सड़क पर जाम नहीं लगता है, बाकी हर दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed