{"_id":"67759839bfdabf1af60b5fd9","slug":"employment-department-will-help-youth-through-pm-internship-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139565-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएम इंटर्नशिप से युवाओं को साधेगा सेवायोजन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएम इंटर्नशिप से युवाओं को साधेगा सेवायोजन विभाग
Thu, 02 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सेवायोजन विभाग पीएम इंटर्नशिप के जरिये तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी में जुट गया है। जनपद स्तर पर ऐसे युवाओं का डाटा संग्रहित कर उन्हें इस योजना में आवेदन के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिनके पास तकनीकी डिग्री और डिप्लोमा है।
विभाग की तरफ से ऐसे युवाओं को विभिन्न कंपनियों का ऑफर लेटर प्रेषित किया जाएगा, जिससे बेहतर कंपनियों का चयन कर युवा इंटर्नशिप के जरिये अपनी जगह पक्की कर सकें। इंटर्नशिप का अवसर देने के लिए इस इंटर्नशिप योजना से लगभग 500 कंपनियां जुड़ चुकी हैं जो अपने यहां विभिन्न पदों पर इंटर्नशिप का मौका देकर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्थाई अवसर उपलब्ध कराने का एग्रीमेंट कर चुकी हैं।
महराजगंज जिले में सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 50 हजार से अधिक बेरोजगार युवा हैं। इसमें अनपढ़ बेरोजगार सीमित हैं पढ़े लिखे बेरोजगारों की संख्या अधिक है। 5460 ऐसे युवा हैं जो पालीटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास योजना के तहत डिग्री और डिप्लोमाधारी ह़ोने के बाद भी रोजगार से वंचित हैं। अब विभाग की ओर से इन्हें पीएम इंटर्नशिप योजना के जरिये रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी है। इन पंजीकृत युवाओं को पीएम इंटर्नशिप के जरिये तीन से छह माह के इंटर्नशिप मौके का ऑफर लेटर विभिन्न कंपनियों का प्रेषित किया जाएगा, जिससे तकनीकी रूप से दक्ष युवा अपने रुचि और डिप्लोमा, डिग्री के अनुसार कंपनियों का चयन कर ऑफर का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
शुरुआती दौर में कंपनी तीन से छह माह पांच से 10 हजार इंटर्नशिप के तहत भुगतान करेगी। कंपनी अगर इंटर्नशिप की मेहनत से प्रभावित हुई तो युवाओं को इसके उपरांत स्थायी पोस्ट का ऑफर दे सकती है जिसका वेतनमान 20 हजार से अधिक होगा। इस तरह तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा और कंपनियों को भी योग्य श्रमशक्ति की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। कंपनियों का ऑफर लेटर पीएम इंटर्नशिप के तहत सीधे सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर अपडेट होता रहेगा, जिसे विभाग योग्यता धारी बेरोजगारों तक फारवर्ड कर सकेगा।
पीएम इंटर्नशिप के जरिये तकनीकी डिग्री और डिप्लोमा धारी युवाओं को मौका मिलेगा। विभाग में पंजीकृत युवाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। विभाग इसके लिए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं का डाटा अलग तैयार कर पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर अपडेट करेगा।
-ईशान प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी