{"_id":"62d9a5ba7ed4833a3c5535dd","slug":"employees-agitated-against-eo-maharajganj-news-gkp4445004126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के खिलाफ सड़क पर उतरे नपा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के खिलाफ सड़क पर उतरे नपा कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ के खिलाफ सड़क पर उतरे नपा कर्मी
नौतनवां। ईओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर नगर पालिका के कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। कर्मियों ने ईओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर कार्रवाई की मांग की।
तहरीर में कर्मचारी नागेंद्र कुमार चौधरी एवं अजय कुमार ने लिखा है कि वह नगर पालिका में ठेका कर्मचारी के रूप में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह जलकल परिसर में ड्यूटी पर थे। टंकी का गेज फंस जाने के कारण पानी का लेवल पता नहीं चल पाया और पानी ओवरफ्लो होकर बाहर गिरने लगा।
आरोप है कि इसी बात से आवेश में आए अधिशासी अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें अपशब्द कहते हुए पिटाई की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इससे नाराज कर्मचारियों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रिंस सिंह राठौर, बृजेश मणि, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, शाखा अध्यक्ष ताहिर अली, जितेंद्र कुमार, संजय श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी नौतनवां सुनील कुमार सरोज ने बताया कि बेबुनियाद आरोप लगाकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है।