{"_id":"68615a4aa2b5fb59030b8bf6","slug":"emphasis-on-safety-along-with-cleanliness-campaign-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153188-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वच्छता अभियान चलाने के साथ सुरक्षा पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वच्छता अभियान चलाने के साथ सुरक्षा पर जोर
Sun, 29 Jun 2025 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में समस्त थाना, चौकी, शाखा, कार्यालयों, और पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य न केवल कार्यस्थलों और परिसरों को स्वच्छ रखना है, बल्कि पुलिस कर्मियों में सामूहिक जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को भी बढ़ावा देना है।
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जनपद के सभी थानों पर संवाद का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों और निर्देशों से अवगत कराना रहा। सम्मेलन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
इस प्रकार की पहल से न केवल पुलिस बल के भीतर संवाद को मजबूत किया गया, बल्कि कर्मचारियों की शिकायतों और समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया गया। आगामी श्रावण मास और मोहर्रम जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सभी थाना क्षेत्रों में संपत्ति से संबंधित अपराधों में लिप्त व्यक्तियों और हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी और सत्यापन के निर्देश दिए गए। क्षेत्रों में किराएदारों, ई-रिक्शा चालकों, और सक्रिय अपराधियों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। यह कदम संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल के साथ मिलकर लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों, तस्करी, और संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।