फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Emphasis on connecting people in the meeting of Kshatriya Mahasabha

Maharajganj News: क्षत्रिय महासभा की बैठक में लोगों को जोड़ने पर जोर

Sun, 21 Jul 2024 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jul 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on connecting people in the meeting of Kshatriya Mahasabha
महराजगंज। रविवार को अखिल क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई महराजगंज की बैठक कोल्हुई बाजार में कालिका सिंह के आवास पर हुई। संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह रहे। महाराणा प्रताप एवं श्री रामचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह ने कहा कि हमें जनपद में समाज के एक-एक लोगों को जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए हमें गांव स्तर तक चलने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि हमें आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी बच्चों की पढ़ाई, लड़कियों की शादी में सहयोग आदि सामाजिक कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभय सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री राम शाही ने की। बैठक में अमित सिंह नरसिंह बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed