फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   eletriccity news

क्लिनअप अभियान से वसूलेंगे बिजली का बिल, लगाएंगे मीटर

Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
eletriccity news
क्लिनअप अभियान में वसूलेंगे बिजली का बिल, लगाएंगे मीटर
विज्ञापन

महराजगंज। बिजली निगम की ओर से विद्युत बकाएदारों से वसूली के अलावा अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए लिए जिले में क्लिनप अभियान शुरू किया गया है। अभियान का अर्थ है कि विद्युत उपभोक्ताओ की समस्याओं को निस्तारित करने के अलावा अभियान के तहत विद्युत बिल का निस्तारण, वसूली, कमियों को दूरुस्त करने, मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा। यहीं नहीं जिले में आसान किस्त योजना के तहत जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीयन नहीं कराया है। उन्हें अभियान के तहत पंजीयन कराकर विद्युत बिल की वसूली की जाएगी।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम हरिशंकर ने बताया कि जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं को निस्तारित करने के लिए क्लिनप अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसडीओ स्तर से प्रत्येक डिविजन के दो उपखंड पर यह योजना चलेगी। ऐसे में जिले के चार डिविजन के आठ उपकेंद्र पर योजना शुरू कर दी गई है, जिससे जिले में बिजली बिल के बकाएदारों से बिजली बिल की वसूली की जा सके। जिले के करीब 50 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां आज भी विद्युत मीटर नहीं लगे हैं। ऐसे में अभियान के दौरान संबंधित उपभोक्ताओं को मीटर लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

समस्याओं का होगा निस्तारण
जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल की कमियों को निस्तारित किया जाएगा। बिल में जो भी कमियां हैं, उसे दुरुस्त कर विद्युत बिल जमा कराया जाएगा। जिससे उपभोक्तओं के समस्याओं का निस्तारण आसानी से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 सरकारी आवासों की बिजली कटी
विद्युत निगम की टीम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में आवास की जांच की
विद्युत वितरण खंड प्रथम की टीम ने शहर में सीएमओ कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवासों में बिजली कनेक्शन व बिल बकाए की जांच की। लंबे समय से बिल न जमा करने वाले छह आवासों की बिजली काट दी। एसडीओ महराजगंज आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि सरकारी आवासों पर बिजली कनेक्शन की जांच की जा रही है, जिससे बकाए बिजली बिल की वसूली की जा सके। बृहस्पतिवार को टीम ने सीएमओ कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवासों की जांच की तो छह आवास का लंबे समय से बिजली बिल बकाया है। वहीं छह आवास बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग करते मिले। ऐसे में 12 आवासों की बिजली काट दी गई है।

15 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का केस
बिजली बकाए में काटे गए बिजली कनेक्शन को दोबारा जोड़कर चलाते समय जांच के दौरान पकड़े जाने पर बिजली निगम के एसडीओ ने थाने में 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। निचलौल एसडीओ उपेंद्र नाथ चौरसिया ने बताया कि परसामलिक थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 10 हजार से ऊपर बिजली बिल के बकाये में तेज बहादुर चौधरी, अंजू, राम प्रीत, पुन्नी चौधरी, कौशलेन्द्र पांडेय, रविचन्द्र पांडेय, जितेंद्र पांडेय, जीत बहादुर, रंजित गीरी, राजेन्द्र, रामनयन,रामवृक्ष, बाल गोविन्द मिश्रा, मुन्ना पांडेय का कनेक्शन बिजली बिल बकाया होने के कारण काटा गया था। यह लोग बिजली कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। वहीं ठूठीबारी कस्बे के उज्ज्वल सिंह घरेलू बिजली कनेक्शन लेकर कामर्शियल बिजली का उपयोग करते मिले, जिसपर ठूठीबारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed