{"_id":"69f3be4563b197968309c152","slug":"electronic-shop-burgled-in-broad-daylight-cctv-footage-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176341-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी, वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी, वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
25 अप्रैल का बताया जा रहा मामला, दो युवक मौका देकर ले गए उपकरण
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बरवाकला के बलुअही धूस चौराहे पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो पी पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, बरवाकला निवासी संतोष शर्मा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है, जबकि घटना का वीडियो 29 अप्रैल को सामने आया है। दुकानदार को जब दुकान में कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं दिखाई दिए, तब उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 25 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे जब दुकानदार ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त था। उसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान में घुसे और मौका पाकर दो इलेक्ट्राॅनिक उपकरण चोरी कर भाग निकले। 29 अप्रैल को जब दुकान मालिक को सामान कम मिले तो उसे चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें स्पष्ट रूप से कैद हो गई हैं। घटना के संबंध में एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।