{"_id":"68054f6f0cbeb913120334f0","slug":"electronic-business-is-growing-with-the-help-of-emi-and-gifts-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147287-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईएमआई व उपहार के सहारे बढ़ रहा इलेक्ट्रॉनिक कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईएमआई व उपहार के सहारे बढ़ रहा इलेक्ट्रॉनिक कारोबार
Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी बढ़ते ही एसी, कूलर व फ्रिज की बिक्री बढ़ गई है। साथ ही दुकानदार किश्त पर सामान खरीदने की सुविधा और उपहार देकर बिक्री का दायरा और बढ़ा रहे हैं। पहले महंगा उपकरण खरीदना मुश्किल था, लेकिन बैंकों की तरफ से दिए जा रहे लोन की सुविधा व सहजता ने बिक्री को विस्तार दिया है।
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी सुधीर कुमार ने बताया कि इन दिनों गर्म मौसम के साथ लग्न मुहूर्त चल रहे हैं। शादी विवाह में बेटियों के लिए लोग कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी खरीदते हैं। इसके अलावा अब वह भी महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं जो पहले कम कमाई वालों के लिए मुश्किल था, लेकिन अब कई राष्ट्रीय व स्माल फाइनेंस बैंक दुकान से ईएमआई के माध्यम से छह से 24 किश्तों तक रकम चुकाने की सुविधा दे रहे हैं।
इसमें खर्च तो लगभग 1000 से लेकर 500 रुपये जरूर बढ़ते हैं, लेकिन कई चरण में रकम जमा करने की सुविधा से बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कारोबारी नायक ने बताया कि उनके यहां 10000 से लेकर एक लाख रुपये तक की रेंज में फ्रिज 12 से 60 हजार तक, एसी 32 हजार से एक लाख रुपये, वाशिंग मशीन सात हजार से 50 हजार रुपये की रेंज में है।
विज्ञापन
उनके यहां इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने वालों को ईएमआई सुविधा के साथ आकर्षक उपहार भी दिया जाता है, जिससे बिक्री का ग्राफ पहले के मुकाबले बढ़ा है। इससे लाभ ये मिलता है कि स्टाक शेष नहीं बचता और बिक्री का ग्राफ बढ़ने से दिए गए छूट की भरपाई भी हो जाती है। पहले के मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक कारोबार विस्तृत हुआ है।