{"_id":"65a6f5d59f876f627b00c669","slug":"electricity-supply-is-being-done-with-the-help-of-bamboo-poles-problems-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14015-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति, बढ़ी परेशानी
Wed, 17 Jan 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
मिठौरा। कुइयां-कंचनपुर गांव से रामपुरमीर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी है। कुइयां कंचनपुर की आबादी करीब 3000 है। गांव के मुख्य मार्ग से रामपुरमीर जाने वाले मार्ग पर कई घरों में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है। जमीन से महज पांच फिट की ऊंचाई से विद्युत तार गुजरा है।
ग्रामीणों का कहना है इसकी शिकायत विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गांव के नन्हें का कहना है सड़क के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में लगे ट्रांसफार्मर से बांस बल्ली के सहारे कई घरों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है। तेज हवा चलने से स्पर्श होने के साथ जमीन की तरफ लटक गया है, जिससे खतरा बना रहता है।
गांव के उपेंद्र ने बताया इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों से विद्युत पोल लगाने के लिए शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मनोज ने बताया जब तेज हवा चलती है तो विद्युत तार ढीला होने से फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। गांव के सोनू, अभिषेक, दिनेश गुप्ता आदि ने तत्काल विद्युत समस्या का समाधान करने की मांग की है। अवर अभियंता आलोक मौर्या ने कहा कि विद्युत पोल लगवा कर जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।