फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity remained disrupted for 10 hours, people of 50 villages remained worried

Maharajganj News: 10 घंटे बाधित रही बिजली, परेशान रहे 50 गांव के लोग

Sun, 26 May 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 26 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained disrupted for 10 hours, people of 50 villages remained worried
बागापार। रविवार भोर में 4 बजे चौक क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई। पहले लोगों को लगा कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी लेकिन दोपहर 12 बजे तक इंतजार से वह गर्मी से बेहाल हो गए। दोपहर एक बजे के बाद बिजली आई तो लोगों ने राहत ही सांस ली।
विज्ञापन

चौक फीडर क्षेत्र के गांवों में रविवार भोर में करीब 4 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। रात में उमस भरी गर्मी से लोग अभी राहत भी नहीं पाए थे कि सुबह बिजली का कट जाने से आफत ही आ गई। लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन कर बिजली आने की जानकारी करने लगे। सुबह 10 बजे पता चला कि गोरखपुर मेन लाइन ही प्रभावित है। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में जुट गए। दोपहर 1:30 बजे जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। दीपक जायसवाल, पप्पू वर्मा, अशोक कुमार, अवधेश आनंद, चंद्रभूषण सिंह, प्रमोद, विद्यासागर, जयप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात बहुत उमस थी। पंखे की हवा भी पसीने को कम नहीं कर पाई। रविवार की भोर में बिजली कटने से हाहाकार मच गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। अवर अभियंता ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि मेन लाइन खराब होने से समस्या आई। ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed