{"_id":"65eb7484f0f8f2d9910cc314","slug":"electric-wire-put-in-mouth-while-playing-innocent-child-dies-due-to-electric-shock-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-491540-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेलने के दौरान बिजली का तार मुंह में डाला, करंट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेलने के दौरान बिजली का तार मुंह में डाला, करंट से मासूम की मौत
Sat, 09 Mar 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/भिटौली। छह साल के एक बच्चे ने खेलते-खेलते बिजली का तार मुंह में डाल लिया, तभी बिजली आ गयी और करंट का तेज झटका लगने से वह बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई। घटना भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे की है।
जानकारी के अनुसार, धर्मपुर चौराहा निवासी मनोज जायसवाल घर में ही किराने की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। शुक्रवार शाम को एलकेजी में पढ़नेवाला छह साल का उनका छोटा बेटा अंकुश घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान उसने दुकान में बल्ब जलाने के लिए लगे तार को पकड़ लिया और एक सिरा मुंह में डाल लिया। तभी बिजली आ गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे महराजगंज जिला चिकित्सालय ले गए जहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।