{"_id":"60db662e8ebc3ebc7b56ae98","slug":"electric-falt-maharajganj-news-gkp4000304141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर बिजली गुल होने से बेचैन रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर बिजली गुल होने से बेचैन रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातभर बिजली गुल होने से बेचैन रहे लोग
उमसभरी गर्मी ने किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के विद्युत उपखंड सदर से जुड़े सभी उपकेंद्रों पर बिजली नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रातभर बिजली नहीं मिली। उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि पहले शासन की ओर से मिट्टी का तेल बंद कर दिया गया और अब विद्युत आपूूर्ति से लोगों को दिक्कत हो रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है। घुघली उपकेंद्र क्षेत्र से जुडे़ उपभोक्ता रविन्द्र, राधेश्याम, राजेश, वीरेंद्र, रत्नेश ने कहा कि अब बीते दिन फीडर में कुछ खराबी होने के कारण रातभर बिजली नहीं मिली। दूसरे दिन किसी तरह से विद्युत आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में तो लो वोल्टेज के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत उन्हें हो रही है, जिनके घर छोटे बच्चे व बीमार लोग हैं। निगम के जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। अधीशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि बीते दिन शाम को मोतीरामअड्डा से आने वाली मेन लाइन का तार टूटने केे कारण सदर, परतावल, घुघली, निचलौल, चौमुखा, चौक उपखंड में रात भर बिजली नहीं रही। फरेंदा क्षेत्र से आने वाली लाइन से किसी तरह शहर में विद्युत आपूर्ति की गई। मुख्य लाइन को ठीक करा दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र में लो वोल्टेज से परेशानी
पनियरा। क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुजुरी, सतगुर, हरखपुरा, डोमरा, गांगी बाजार, जंगल बड़हरा, तेन्दुअहियां आदि गांवों के ग्रामीण बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दो माह से यह समस्या है।
अमरजीत निषाद, राममिलन निषाद, परशुराम निषाद धीरज त्रिपाठी, सतीश चौहान, अनिल सहानी, धर्मेंद्र भारती, बेचन गौड़, पल्टन प्रसाद, अवधेश आदि का कहना है कि पिछले कई माह से गांव में लो वोल्टेज व बिजली कटौती के कारण जहां बिजली के उपकरण नहीं चलते हैं। अधिशासी अभियंता आनंदनगर श्रषिदेव कुमार गौतम ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या का समाधान जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।