फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electric bus service begins from Gorakhpur to the district, raising hopes of getting buses.

Maharajganj News: गोरखपुर से जनपद के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू, बसें मिलने की उम्मीद बढ़ी

Sat, 09 May 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Electric bus service begins from Gorakhpur to the district, raising hopes of getting buses.
गोरखपुर से ठूठीबारी रूट पर शुक्रवार से शुरू हुआ बसों का संचालन
विज्ञापन

जिले को पांच शटल बस मिलने की संभावना, मांगी गई थीं 10 बसें
महराजगंज। जनपद मुख्यालय होते हुए पहली इलेक्ट्रिक बस का संचालन गोरखपुर से वाया निचलौल, ठूठीबारी तक शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। इस संचालन से उम्मीद बढ़ी है कि महराजगंज डिपो को भी जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल जाएगी।
पूरी तरह वातानुकूलित यह बसें गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होंगी। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय को 20 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। महराजगंज डिपो से 10 बसों की डिमांड की गई है। पांच बसें दो से तीन दिनों में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के हालात ने ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस वजह से अब इलेक्ट्रिक बसों की मांग और जरूरत में इजाफा हुआ है। बीते दिनों प्रधान कार्यालय से सभी डिपो से शटल बसों के लिए प्रस्ताव मांगा गया था तो जनपद से 10 की डिमांड की गई थी। कुछ दिन पहले गोरखपुर परिवहन निगम को 20 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हुईं। इनमें से एक इलेक्ट्रिक बस का गोरखपुर से महराजगंज जिला मुख्यालय होते हुए निचलौल से ठूठीबारी तक संचालन शुरू किया गया है। नए प्रावधान से जनपद को भी इलेक्ट्रिक बस मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इलेक्ट्रिक बस न सिर्फ यात्रियों के बैठने के लिए आरामदायक हैं बल्कि साधारण किराए में ही एयर कंडीशन सुविधा से परिपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महराजगंज डिपो की तरफ से 10 शटल बसों की डिमांड राज्य कार्यालय भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय कार्यालय को पिछले सप्ताह इलेक्ट्रिक बसें मिल गई है। डिपो को भी 5 शटल बस दो से तीन दिन में मिल रही। इलेक्ट्रिक बस आने के बाद रूट निर्धारण किया जाएगा।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed