{"_id":"660a6b2631c9fa50e80549e6","slug":"election-related-action-will-be-done-through-app-election-officer-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118949-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप से होगी निर्वाचन संबंधी कार्रवाई : निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप से होगी निर्वाचन संबंधी कार्रवाई : निर्वाचन अधिकारी
Mon, 01 Apr 2024 01:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को देखते हुए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी समस्त कार्रवाई ऑनलाइन पोर्टल एप के माध्यम की जाएगी।
अधिकारियों द्वारा ऐप के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाएगा। प्रत्याशी एवं राजनीतिक दल अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें और यह आवेदन प्रस्तावित कार्यक्रम से 48 घंटे पूर्व करें। अगर आवेदन में कोई समस्या आती है या किसी प्रकार के तकनीकी सहायता की आवश्यकता है तो प्रत्याशी, राजनीतिक दल संबंधित एआरओ, एसडीएम से संपर्क करें। जिलाधिकारी ने सुविधा पोर्टल का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाता पर्ची डोर–टू–डोर अभियान द्वारा मतदान से पांच दिन पूर्व वितरित कर दी जाएगी।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रत्याशियों तथा राजनैतिक दलों को मीटिंग, रैली, वाहनों, अस्थायी निर्वाचन कार्यालय, माइक, हेलीकाप्टर तथा हेलीपैड से संबंधित अनुमति प्राप्त करने के लिए सुविधा ऐप (सिंगल विंडो सिस्टम) के माध्यम से अनुमति का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी, सपा जिला सचिव शमशुल हुदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/न्यायालय कक्ष से मिलेगी अनुमति
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों/राजनीतिक दलों को सूचित करते हुए कहा कि बैठकों, रैली, वाहनों, अस्थायी निर्वाचन कार्यालय, लाउडस्पीकर, हेलीकाप्टर व हेलीपैड से संबंधित अनुमति मदन मोहन वर्मा, डिप्टी कलक्ट्रेट महराजगंज से कलेक्ट्रेट भवन महराजगंज में स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, न्यायालय कक्ष, महराजगंज से प्राप्त किया जाएगा।