फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Election preparation: District divided into 12 zones, 112 sectors

चुनावी तैयारी : 12 जोन 112 सेक्टर में बांटा जिला

Mon, 18 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Election preparation: District divided into 12 zones, 112 sectors
कलक्ट्रेट में निर्वाचन को लेकर बैठक करते डीएम। 
महराजगंज। जिले में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। 226 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर बेवकास्टिंग कराने के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण से लेकर आने-जाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सातवें चरण के मतदान में बूथों की सुरक्षा पर विशेष नजर है। पांच विधानसभा में जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा चुकी है। जिले में 226 क्रिटिकल मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल बने हैं। यहां विशेष निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सभी 2084 बूथों पर एएमएफ जैसे रैंप, शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल की जांच की चुकी है। कमियों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

20 प्रतिशत रिजर्व कर्मी को शामिल करते हुए 10,004 कर्मियों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। आईटीएम को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। मतदान पार्टियों को ले जाने के लिए 574 बसों की जरूरत है। इसमें 237 बसें उपलब्ध हो चुकी हैं। 327 बसों की व्यवस्था की जा रही है। पांच विधानसभाओं के लिए अलग-अलग पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए स्थान भी चिह्नित हो चुका है। स्ट्रांग रूम कलक्ट्रेट परिसर के भीतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए 15 एफएसटी, 15 एसएसटी, 15 वीएसटी तैयार की गई है। प्रत्येक विधानसभा के लिए एक सहायक व्यय प्रेक्षक, एक लेखाटीम, एक वीडियो टीम तैनात की गई। आचार संहित उल्लंघन की सूचना देने के लिए सी विजिल ऐप जारी किया गया है। जिले में ईवीएम पर्याप्त उपलब्ध है। वैलेट यूनिट 3327, कंट्रोल यूनिट 2711, वीपैट 2925 उपलब्ध है। राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिए जनसभा, रैली, सूचना, जुलूस वाहनों की अनुमति के लिए सिंगल विंडों सिस्टम की स्थापना की गई है।

पांचों विधानसभाओं को 112 सेक्टर और 12 जोन में बांटा गया
जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 1995936 है, जिसमें 1051572 पुरुष, 944280 महिला और 84 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 2995 है। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1134 और मतदेय स्थलों की संख्या 2084 है। जनपद के पांचों विधानसभाओं को 112 सेक्टर और 12 जोन में बांटते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। प्रत्येक सेक्टर और जोन के लिए पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है और उनके द्वारा संबंधित सेक्टर के बूथों का भ्रमण भी किया जा चुका है। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा द्वितीय भ्रमण 18 मार्च को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed