फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly woman dies in road accident, one injured

बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Tue, 15 Dec 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies in road accident, one injured
बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे के गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनैलिया चौराहा के पास एक पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई, जिससे बाइक पर सवार एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भौराबारी गांव की निवासी सुभावती देवी (65) अपने रिश्तेदार गंगा प्रसाद (48) निवासी मझौली थाना कोल्हुई के साथ बाइक पर सवार होकर नौतनवां तहसील में जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए आईं थीं। वापस लौटते वक्त वह कस्बे के बनैलिया मंदिर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। इस घटना में सुभावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक गंगा प्रसाद हेलमेट पहने हुए थे, उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद वाहन चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष छोटेलाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को अपने कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed