फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly woman dies after being hit by unknown vehicle

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 22 Aug 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by unknown vehicle
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसहिया खुर्द में फूल तोड़ने के लिए घर से निकली एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला फूल तोड़कर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बसहिया खुर्द निवासी इसरावती (75) रोज भोर में चार बजे जगकर अमवा की तरफ टहलने जाती थी। इस दौरान वह सड़क किनारे लगे पौधों से फूल तोड़कर अमवा दुर्गा मंदिर के पास से वापस आ जाती थी। बृहस्पतिवार की भोर में भी वह फूल तोड़ने के लिए निकली और टहलते हुए अमवा पहुंच गई। वापस आने के लिए सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी परतावल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से महराजगंज जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed