{"_id":"67bb0e1ac57071dfd2094082","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-bike-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143327-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Sun, 23 Feb 2025 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
-सड़क पार करते समय बरगदवा में हुआ हादसा, बाइक सवार नाबालिगों को लोगों ने पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित बरगदवा वार्ड के सामने रविवार को एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बाइक सवार नाबालिगों की पकड़कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, निचलौल नगर पंचायत के बरगदवा वार्ड निवासी गुलाइचा देवी (60) रविवार की दोपहर घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने गई थीं। कुछ देर बाद सामान लेकर सड़क पार कर घर लौट रही थीं। तभी ठूठीबारी की ओर से निचलौल की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
गुलाइचा देवी की कुछ देर बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुलाइचा देवी के पति विदेशी बेलदार की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस घटना का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बाइक सवार को लोगों ने पकड़ पीटा
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। गनीमत रहा कि हादसे की सूचना पाकर कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक सवार युवकों को कब्जे में लेकर थाने चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार युवक नाबालिग हैं।