फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly woman attacked on neck with sharp weapon, condition critical

Maharajganj News: धारदार हथियार से वृद्ध महिला के गले पर वार, हालत गंभीर

Thu, 25 Sep 2025 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman attacked on neck with sharp weapon, condition critical
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना में वृद्ध महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला के बाद जा
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में बाहर गई जुगलावती देवी (65) के गले व कलाई पर अज्ञात लोगोें ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना निवासी जुगलावती देवी मंगलवार देर रात घर के पीछे बने शौचालय में गई थीं। उनके पति रामबिसुन प्रजापति ने बताया कि जुगलावती को लौटने में जब देर हो गई तो खोजते हुए वह शौचालय की तरफ गए, जहां पत्नी को शौचालय में लहूलुहान देख कर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण व परिजन इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो बुधवार की सुबह एसपी सोमेंद्र मीणा घटना स्थल पर पहुंच और जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि थाना बरगदवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरहना में रात्रि के समय महिला पर किसी व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed