{"_id":"6a7b8952665c24672505710c","slug":"elderly-person-injured-after-being-hit-by-a-speeding-bike-condition-critical-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183082-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
श्यामदेउरवां क्षेत्र के महदेवा गांव के पास हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महदेवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में कराया गया। हालत में कुछ सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया लेकिन अभी भी उनकी स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महदेवा गांव निवासी दिग्विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 16 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके पिता घर से महदेवा चौराहे पर बाजार करने जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर की तरफ से तेज गति और लापरवाही से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में दिग्विजय के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन ने उन्हें गोरखपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन घर आने के बाद भी उनकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। दवा-इलाज में व्यस्त रहने के कारण परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।