{"_id":"665b3cc54ccf6cb2080f3790","slug":"elderly-man-injured-in-accident-dies-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123775-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
Sat, 01 Jun 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Jun 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहद्दीनपुर बनकटिया के सामने परतावल पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोहद्दीनपुर बनकटिया निवासी कोदई सिंह (64) सड़क के किनारे से जा रहे थे। परतावल से पिपराइच की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद