{"_id":"67a3708e5e123d36a60fafdc","slug":"elderly-man-dies-due-to-bee-sting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142036-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग की मौत
Wed, 05 Feb 2025 07:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बोदना गांव में बुधवार को मधुमक्खियों के डंक से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के बोदना निवासी मोलहु (60) बुधवार को घर से कुछ दूर स्थित पशु बांधने वाले घर पर जा रहे थे। जहां पर मधुमक्खियों का छाता लगा था। इसी बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन्हें डंक मार दिया।
मधुमक्खियों की डंक से वह लहूलुहान होकर अचेत हो गए। वहीं कुछ देर बाद मोलहु की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही लोग सहम गए। कुछ देर तक लोग उस रास्ते से नहीं गुजरे। बताया जा रहा है मोलहु के तीन बच्चे हैं। तीनों बाहर रहकर कार्य करते हैं, जबकि मोलहु घर पर खेती-किसानी का कार्य करते थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि मोलहु की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को लेकर घर लौट गए।