फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man commits suicide after dispute with wife, wife missing

Maharajganj News: पत्नी से विवाद के बाद बुजुर्ग ने की आत्महत्या, पत्नी लापता

Fri, 16 Feb 2024 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 Feb 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly man commits suicide after dispute with wife, wife missing
महराजगंज। पत्नी के विवाद के बाद मुजुरी बिशुनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पत्नी का अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्राम सभा सोहसा बासपार के एक बागीचे में शुक्रवार को फंदे से लटका बुजुर्ग का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर भिटौली व श्यामदेउरवां की पुलिस पहुंच गई। शव को नीचे उतरवाया। उनके जेब से मोबाइल व कुछ रुपये मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के मुजुरी बिशुनपुरा निवासी 58 वर्षीय हीरा गुप्ता की पत्नी सत्ती देवी से बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हीरा की बहू चांदनी ने बताया कि विवाद के बाद दिन में करीब 12 बजे सास-ससुर घर से कहीं चले गए। देर रात तक वापस नहीं आए। उन्हें खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस के माध्यम से सूचना मिली की उनका शव बरामद हुआ है। सास का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


दोनों बेटों से अलग रहते थे पति-पत्नी
हीरा गुप्ता के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी का विवाह हो गया है। बेटियां अपने घर रहती हैं। बेटा रामसमुझ व उपेंद्र अपने माता-पिता से अलग रहते हैं। बाप-बेटों का आपसी तालमेल ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को हीरा का जमीन संबंधी किसी बात को लेकर पत्नी सत्ती देवी के साथ विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक साथ घर छोड़कर निकल गए। परिजनों को लगा कि शाम तक वापस आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को हिरा का शव घर से 50 किमी दूर सोहसा बासपार के बागीचे में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सदर क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed