फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man burnt to death, FIR registered against four for murder

Maharajganj News: बुजुर्ग की जलकर मौत, चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly man burnt to death, FIR registered against four for murder
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगी में बुधवार की शाम झोपड़ी में अचानक आग लगने से बुजुर्ग राजमन (65) की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र बदरी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद की रंजिश में उसके पिता राजमन को पटीदारों शम्भू शरन, उसके दो पुत्र प्रहलाद, उमेश व रेनू ने जिंदा जला दिया। घटना के दिन शाम साढ़े छह बजे शिकायतकर्ता के पिता घर के बगल में झोपड़ी में सोये थे। झोपड़ी को वह अपना बता रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी झोंपड़ी में आग लगाकर भाग गए। झोपड़ी को जलते देखकर परिवार के लोग दौड़ कर गए और आग बुझाने का प्रयास भी किया, मगर तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव के लोगों ने मृतक को बाहर निकाला। मामले में एसपी व सीओ सदर ने भी मौके का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

बदरी का कहना है कि लगभग आठ वर्ष से जमीन विवाद चल रहा है। कई बार थाने चौकी पर दरखास्त दिया। कई बार सुलह समझौता भी हुआ लेकिन आरोपी हमेशा बेइमानी करते रहे। मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed