{"_id":"6a023f8adeac247559094825","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177103-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन के ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन के ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
घुघली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, परिजनों में मची चीख-पुकार
खुशहालनगर। घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे साइकिल सवार बारीगांव निवासी रामधनी (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बारीगांव निवासी रामधनी साइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी बारीगांव के समीप मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पूछताछ के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।