फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elder brother attacks younger brother with a pickaxe over a drainage dispute; victim in serious condition.

Maharajganj News: नाली के विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर कुदाल से किया हमला, गंभीर

Mon, 20 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Elder brother attacks younger brother with a pickaxe over a drainage dispute; victim in serious condition.
बरसात के पानी बहाव को लेकर हुआ विवाद, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार के साहनी टोले
का मामला
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार के साहनी टोले पर रविवार की सुबह बड़े भाई ने छोटे पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। परिजन घायल को रतनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, रामबृक्ष साहनी पुत्र हरिहर (48) रविवार की सुबह करीब 8 बजे दरवाजे से बरसात का पानी निकालने के लिए कुदाल से नाली बना रहा था। नाली बनाते हुए वह जैसे ही बड़े भाई रामबिलोचन साहनी के दरवाजे के सामने पहुंचा। बड़ा भाई मिट्टी हटाने से मना करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसी बीच बड़े भाई ने रामबृक्ष पर कुदाल से वार कर दिया। कुदाल के हमले से रामबृक्ष का कंधा चोटिल हो गया है।
विज्ञापन

भीड़ जुटता देख हमलावर भाग गया। आनन-फानन में परिजन घायल को रतनपुर सीएचसी लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां से रेफर करने के बाद परिजन ने जनपद के एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विवेक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed