{"_id":"66e1ff45b76474ba2803c984","slug":"eight-villages-are-tb-free-certificate-will-be-available-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131074-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आठ गांव टीबी मुक्त, जल्द मिलेगा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आठ गांव टीबी मुक्त, जल्द मिलेगा प्रमाणपत्र
Thu, 12 Sep 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की आठ ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में इन ग्राम पंचायतों में एक भी टीबी का मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की 882 ग्राम पंचायतों में सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान चलाया गया था। इसमें चिह्नित मरीजों की जांच, दवा और काउंसिलिंग की गई। मरीजों के परिजन को बीमारी से बचाने के लिए भी दवाएं दी गईं। जनवरी से दिसंबर 2023 तक निगरानी में 8 ग्राम पंचायतों में एक भी मरीज नहीं मिला। उन्हें टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया।
शासन और सरकार को भी पत्र भेज दिया गया है, जल्द ही इसका प्रमाणपत्र जारी होगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि घर-घर जाकर मरीज चिह्नित किए गए। नए मरीज न हों, इसके लिए परिजनों को भी दवा दी गई। जिले के आठ ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त घोषित किया गया है। टीबी मुक्त का प्रमाणपत्र डीएम जल्द जारी करेंगे।
विज्ञापन
इन ब्लाॅकों की ग्राम पंचायतों को मिलेगा प्रमाणपत्र
फरेंदा-ग्राम पंचायत मनिकौरा
घुघुली-ग्राम पंचायत भिसवा उर्फ कोटिया
लक्ष्मीपुर-महदेवा कांशीराम
सदर-ग्राम पंचायत सतभरिया
परतावल-ग्राम पंचायत सिसवा मुंशी
मिठौरा-ग्राम पंचायत बसंतपुर खुर्द
नौतनवा-ग्राम पंचायत गजरहा
निचलौल-ग्राम पंचायत सिधावे
ये दिखे लक्षण तो कराएं जांच
-15 दिन तक खांसी रहना, बलगम आना।
-लगातार बुखार आना, वजन कम होना।
-रात को सोते समय पसीना, सीने में दर्द।
-गले समेत शरीर के किसी अंग में गांठ होना।
-महिलाओं में बांझपन होना।