फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight services to meet online in the district

जिले में ऑनलाइन मिलने लगीं आठ सेवाएं

Fri, 21 Dec 2018 12:36 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 21 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight services to meet online in the district
जिले में ऑनलाइन मिलने लगीं आठ सेवाएं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अगर किसी को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जरूरत है तो उसे बार-बार जिला अस्पताल अथवा स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी आठ सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब जरूरत मंद लोग नजदीक के जन सेवा केंद्र पर जाकर ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सेवा का लाभ ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले आठ तरह के प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं।  
विज्ञापन

     
स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लीनिक व मेडिकल अधिष्ठानों के पंजीकरण, मेडिकल सर्टिफिकेट, विकलांगता प्रमाण पत्र, असफल परिवार नियोजन के क्लेम के भुगतान, सफल टीकाकरण प्रमाण पत्र के निर्गमन, उम्र प्रमाण पत्र, अस्पताल में निधन होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र और मेडिको लीगल प्रमाण पत्र की सेवा ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए अब जिले के लोगों को अस्पताल का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

इस सेवा का लाभ जरूरतमंद जन सेवा केंद्रों, लैपटॉप या मोबाइल से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अगर कोई नागरिक सीधे विभागीय पोर्टल पर सेवा का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो उसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि जन सुविधा केंद्रों पर इन आठ सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क 15 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदन के निस्तारण विभागीय अधिकारी इसी प्रक्रिया के माध्यम से कर रहे हैं। ऑनलाइन सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भविष्य में कुछ और सेवाएं ऑनलाइन किए जाने की संभावना है। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल से मिलने वाली तीन सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट, अस्पताल में निधन होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र एवं मेडिको लीगल प्रमाण पत्र की सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होने बताया कि ऑनलाइन सुविधा से लोगों को दिक्कत नहीं होगी। इससे समय की बचत के साथ ही अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed