फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight injured are undergoing treatment at Gorakhpur Medical College, one is serious.

Maharajganj News: आठ घायलों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, एक गंभीर

Sun, 26 Apr 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight injured are undergoing treatment at Gorakhpur Medical College, one is serious.
सेमरा राजा गांव में मृतक के परिवार से वार्ता करते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया। 
महराजगंज। नेपाल के प्यूठान जिले में हुए हादसे में घायल आठ लोगों का उपचार अभी भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सात की स्थिति बेहतर है। वहीं एक का आईसीयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के सेमरा राजा ग्राम सभा से 23 अप्रैल को नेपाल के प्यूठान जिले में धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए थे। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 11 लोगों को छुट्टी के दी गई। वहीं अभी भी मीरा, करननाथ, आयुष, राम उदय, संगीता, दुर्गा, आलोक का उपचार चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल पूजा का उपचार आईसीयू में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन

हादसे में मृत मां-बेटी के परिजनों और घायलों से मिले सदर विधायक

23 अप्रैल को नेपाल में हुआ था हादसा
महाराजगंज। नेपाल के प्यूठान जिले में 23 अप्रैल को तीर्थयात्रियों से भरी जीप 30 फीट गड्ढे में गिरने के बाद से सेमरा ग्राम सभा में शोक का माहौल बना हुआ है। धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे। घायलों का गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। शनिवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सेमरा गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। विधायक जयमंगल कनौजिया ने इलाज के बाद लौटे घायलों से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रीति, शिवांश, अंकित, नरेश और सल्हंता देवी समेत अन्य लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान कोटेदार अरविंद की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनकी कमर में गंभीर चोट आई है और उनके ऊपर बस का पहिया चढ़ गया था। विधायक ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों से बात कर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed