फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight ANMs warned for low vaccination rates

Maharajganj News: कम टीकाकरण मिलने पर आठ एएनएम को चेतावनी

Wed, 25 Feb 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Eight ANMs warned for low vaccination rates
एएनएम की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डिप्टी सीएमओ ने आठ एएनएम को चेतावनी दी है। मंगलवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आयोजित एएनएम समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर टीकाकरण कवरेज पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में टीकाकरण में कम उपलब्धि वाली आठ एएनएम को चेतावनी जारी की गई। इनमें महुअवा, दरौली, बासपार, कटहरा, धनेवा, रमपुरवा, परासखाड़ और सरडीहा क्षेत्र की एएनएम शामिल हैं। डॉ. केपी सिंह ने उन्हें मार्च माह में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करें और टीकाकरण के बाद यू-विन पोर्टल पर फीडिंग अनिवार्य रूप से करें। साथ ही गर्भवती महिलाओं की सेवाओं को ई-कवच पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। सभी दी गई सेवाओं का नियमित अपडेट भी जरूरी बताया गया।
विज्ञापन




बैठक में प्रियंका, रीना, सीमा, बबीता, पुष्पा, अनीता, रेखा, कंचन, पूजा, अनुराधा सहित कई एएनएम उपस्थित रहीं। इस दौरान ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्यप्रताप सिंह और बीएमसी रिमझिम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed