फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   effigy of the present of china blew up

चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, जताया आक्रोश

Wed, 17 Jun 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
effigy of the present of china blew up
सिसवां कस्बे में लोगों ने चीन का पुतला फूंका। - फोटो : MAHARAJGANJ
चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, जताई नाराजगी
विज्ञापन

महराजगंज। चीन की हरकत से नाराज लोगों ने जिले में जगह-जगह चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया। सीमा पर हुए संघर्ष में भारतीय जवानों की शहदात पर लोगों ने चीन को मुंहतोड़ जबाब देने की बात पर जोर दिया। सिसवा में रामजानकी मंदिर परिसर में व्यापारियों ने पुतला जलाया तो नौतनवां में पूर्व सैनिकों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के इनायत नगर चौराहे पर बबलू चौरसिया के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने बैठक कर चीन के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के गांधी चौक पर बुधवार की सुबह भूतपूर्व सैनिक मनोज राना के नेतृत्व में भारतीय शहीद सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया। इस मौके पर रिषीराम थापा, ओम बहादुर, प्रदीप बहादुर थापा, अनिल राना, विजय शाहू, विनोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसवा बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तिराहे पर व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवती स्वर्णकार, जय प्रकाश भालोटिया, शिव सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक दूरी बनाते हुए चीनी राष्ट्राध्यक्ष का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, राजू गुप्ता, राजू पटवा, प्रेम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed