फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Effect of bird flu and heat... egg sales decreased rapidly

Maharajganj News: बर्ड फ्लू और गर्मी का प्रभाव... तेजी से घटी अंडे बिक्री

Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Effect of bird flu and heat... egg sales decreased rapidly
जाड़े में सात रुपये था रेट फरवरी तक मिला लाभ, अप्रैल में गर्म मौसम तो मई में बर्ड फ्लू के प्रभाव से पांच रुपये पहुंचा रेट
विज्ञापन

महराजगंज। गर्म मौसम के साथ बर्ड फ्लू की दस्तक ने अंडा कारोबारियों पर बुरा असर पड़ा है। जनवरी तक जनपद में अंडों की बिक्री थोक में सात रुपये प्रति नग की दर से हो रही थी। वहीं मई में पांच रुपये प्रति नग की दर से भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं। थोक कारोबारी तो मजबूरी में व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, लेकिन फुटकर अंडा रोल, आमलेट, हाफ फ्राई, उबला अंडा इत्यादि बिक्री करने वाले ठेला व पटरी व्यापारी अंडा बिक्री छोड़कर लीची, जामुन और बर्फ गोला बेचकर कमाई की राह पकड़ चुके हैं।
जनपद में थोक अंडा सप्लायर मुन्ना यादव ने बताया कि 15 फरवरी तक प्रति अंडा बिक्री सात रुपये के हिसाब से थोक में बनी हुई थी। उमस भरी गर्मी की दस्तक शुरू होते ही जिले में अंडे की मांग घट गई है। फरवरी तक जनपद में प्रति दिन आठ लाख से अधिक अंडा बिक्री थी, लेकिन मार्च में छह लाख प्रतिदिन तो अप्रैल में बिक्री तीन लाख अंडा प्रतिदिन तक सिमट गई। मई में बिक्री का हाल यह कि पांच रुपये की दर से भी 20 हजार अंडे भी नहीं बिक रहे। फुटकर अंडा बिक्री करने वाले दुकानदार मौसमी फल इत्यादि की बिक्री करने लगे हैं। बर्ड फ्लू की सूचना जबसे फैली है, बिक्री बुरी तरह प्रभावित है। फुटकर अंडा व्यापारी सरीफुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह आठ मई तक रोडवेज बस स्टेशन के पास अपनी दुकान लगाते थे। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक तीन से 400 अंडे गर्मी के बाद भी बिक रहे थे, लेकिन बर्ड फ्लू की की सूचना के बाद से इसकी बिक्री कम हो गई है। 10 अंडे भी नहीं बिक रहे थे, इसलिए उन्होंने नारियल पानी का व्यापार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-------
पहले भी गर्मी में अंडा बिक्री घट जाती थी। इस बार बर्ड फ्लू का प्रकोप मई में पाया जाने लगा। जनपद में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात बरतने के लिए लोगों ने अंडा सेवन कम जरूर किया है। इससे बिक्री और घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. हौंसला प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed