{"_id":"67f42513bcd21bfe5802ad89","slug":"ed-raids-the-house-of-a-zila-panchayat-member-uproar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-146392-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला पंचायत सदस्य के घर ईडी का छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला पंचायत सदस्य के घर ईडी का छापा, हड़कंप
Tue, 08 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। क्षेत्र के पकडीहा गांव में प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम की छापामारी की सूचना से हड़कंप मच गया। ईडी ने जिले के वार्ड नंबर 20 में जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय उर्फ दीपू के घर पर देर शाम तक छापामारी की।
टीम सोमवार की सुबह तीन बजे ही दीपू के आवास पर पहुंची, इसके बाद से पूरे दिन परिवार के लोगों से पूछताछ हुई।
सूत्रों से पता चला कि समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम से 7.54 करोड़ रुपये का लोन लिया था। रुपये हड़पने के मामले को लेकर सीबीआई केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
उसी मामले में नामजद अजीत पांडेय के कोल्हुई क्षेत्र के पकडीहा गांव में आने व उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार की सुबह तीन बजे ही ईडी की टीम दो वाहन से उनके आवास पर पहुंच गई। जहां अजीत समेत परिवार के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
ईडी टीम के पहुंचने की सूचना क्षेत्र में मिलते ही चर्चाएं तेज हो गईं। टीम उनके आवास के भीतर जाने के बाद किसी को भी अंदर व बाहर जाने से रोक लगा दिया। जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के रिश्तेदार बताए जाते हैं। कुछ दिन पूर्व मनी लाॅडि्रंग का मामला उजागर हुआ था उसी की जांच पड़ताल के सिलसिले में टीम कोल्हुई पहुंची थी।
कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के अनुसार टीम के आने की सूचना लोगों से मिली है लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।